भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम ने लिया अम्बोन गांव का जायजा,भूस्खलन की रिपोर्ट तैयार कर सौंपेंगे जिला प्रशासन को…

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम ने लिया अम्बोन गांव का जायजा,भूस्खलन की रिपोर्ट तैयार कर सौंपेंगे जिला प्रशासन को…

भूस्खलन होने से अम्बोन,जांदनियां गांव का अस्तित्व खतरें में…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के अम्बोन गांव में हो रहे भूस्खलन के जायजा लेने के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण चंडीगढ़ की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर टीम ने मौके से सेंपल लिए तथा इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपेगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब के चांदनी पंचायत के अम्बोन व जांदनियां गांव में 1978 से लेकर पहाड़ से लागातार भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण अम्बोन व जांदनियां गांव में कई लोइ बेघर हो गये है तथा कई परिवारों की उपजाऊ भूमि नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन व सरकार से समाधान निकालने की गुहार लगाई है। जिसके बाद प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेकर चंडीगढ़ भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण टीम को लिखा तथा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण चंडीगढ़ की टीम बुधवार को प्रशासन के साथ अम्बोन गांव में पहुंची जहां पर वरिष्ठ भूवैज्ञानिक अधिकारी मुकेश वर्मा और उनकी टीम ने मौके का जायजा लिया तथा खड्ड से सैंपल भी लिए। टीम समाधान निकालने के लिए मौके की रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपेंगे। चांदनी पंचायत प्रधान संतोष देवी, उपप्रधान रिखी राम, मोहन शर्मा, राकेश शर्मा, धनवीर सिंह आदि ने बताया की भूस्खलन होने से लोगों को बहुत नुकसान हो रहा है। इसके साथ साथ बाग आबड़ा गांव भी पूरी तरह भूस्खलन की चपेट में आ रहा है। इस लिए सरकार व प्रशासन को जल्दी ही इसका समाधान निकालना चाहिए।
इस दौरान कमरऊ के नायब तहसीलदार रामभंज शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता योगेश शर्मा, कानून गो आत्मा राम शर्मा, पटवारी सुरेश पाल आदि मौजूद थे।
कमरऊ के नायब तहसीलदार रामभंज शर्मा ने बताया की अम्बोन गांव का जायजा लेने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण चंडीगढ़ की टीम मौके पर पहुंची थी तथा रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!