NH-707 पर दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी…
NH-707 पर दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब – शिलाई नैशनल हाइवे 707 पर तारूवाला के पास स्ट्रीट लाइट लगाते समय क्रेन की तार टूटने के कारण एक 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब – शिलाई नैशनल हाइवे पर तारूवाला के पास स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चला हुआ है तथा शनिवार दोपहर को तारूवाला के पास क्रेन के माध्यम से स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही थी। क्रेन के पास रोहित (25) पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी अंबाड़ी, विकासनगर उत्तराखंड काम कर रहा था। काम करते समय क्रेन की तार टूट गई जिस कारण क्रेन से लोहे का झूला रोहित के सिर पर गिर गया। रोहित को तुरंत अन्य कर्मचारी सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाये जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तैनात डॉक्टर विभुति शर्मा ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
