फोरेस्ट कॉलेज ऑफ रिसर्च इंस्टीट्यूट हैदराबाद के दल ने किया पांवटा साहिब का दौरा, जाना सिरमौर रियासत का इतिहास…
फोरेस्ट कॉलेज ऑफ रिसर्च इंस्टीट्यूट हैदराबाद के दल ने किया पांवटा साहिब का दौरा, जाना सिरमौर रियासत का इतिहास…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
फोरेस्ट कॉलेज ऑफ रिसर्च इंस्टीट्यूट हैदराबाद के बच्चों के एक दल ने सिरमौरीताल का निरीक्षण किया। जहां पर वन विभाग पांवटा साहिब के बीओ सुमंत कुमार ने पेड़ों की प्रजातियों के बारे में बताया साथ ही सिरमौर रियासत के बारे में भी अवगत करवाया।
वन विभाग पांवटा साहिब के वन खंड अधिकारी सुमंत कुमार ने बताया कि हैदराबाद से फोरेस्ट कॉलेज ऑफ रिसर्च इंस्टीट्यूट का एक दल आया हुआ है। जिनको पांवटा साहिब में जंगल दिखाकर पेड़ों की प्रजातियों के बारे में बताया जा रहा है। इसके आलावा सिरमौरी ताल में भी दल को सिरमौर रियासत के इतिहास में जानकारी दी गई।
