होली मेले के फैसले का विरोध
होली मेले के फैसले का विरोध
व्यापारियों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर चेताया
न्यूज़ एप। पांवटा साहिब में नगर परिषद के होली मेले के फैसले को लेकर विरोध के स्वर उठने लग गये है। शहर के व्यपारियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज करवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब नगर परिषद कार्यालय में होली मेले को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें नगर परिषद ने 30 मार्च से 5 अप्रैल तक मेला आयोजित करने का निर्णय लिया है। हांलाकि कुछ पार्षदों ने बैठक में ही इस फैसले का विरोध किया था। शहर के व्यापारी
हरीश, संदर्भ गोयल, विनोद कुमार, उमेश थापा, मोहन, गग्गू नारंग आदि ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि
कोरोना संकट की मार झेल रहे पांवटा साहिब के व्यापारी आने वाले खतरे की आशंका से चिंतित हैं। व्यापारियों ने कहा कि अब जब हालात सामान्य हो रहे हैं तो एक बार फिर पांवटा साहिब पर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ाया जा रहा है। अगर मेला आयोजन के बाद कोरोना वायरस के मामले बढ़ते हैं तो व्यापारी वर्ग बाजार बंद नहीं करेंगे ।
उधर इस बारे में पांवटा साहिब के नायाब तहसीलदार इंद्र कुमार ने बताया कि व्यापारियों ने होली मोहल्ला आयोजन ना किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है ।
