पांवटा साहिब में बाइक सवार के पास नशीली दवाओं की खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार….

पांवटा साहिब में बाइक सवार के पास नशीली दवाओं की खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर पांवटा साहिब में बीती रात शक के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक के पास चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वारदात उस समय की है जब गत रात सूचना मिलने पर एसआई गुरमेल सिंह एसएचओ पीएस माजरा और पीएसआई आशीष कौशल और टीम, सूचना के दौरान गश्त पर थी।

सूचना मिलते ही माजरा पुलिस अवैध ड्रग्स ले जाने के संदेह में एक मोटरसाइकिल एचआर 54 B-4839 को पौंटिका फैक्ट्री, जोहरों के पास रोका और मोटरसाइकिल सवार के उपलब्ध कैरी बैग की तलाशी ली गई।

मामले में आरोपी की पहचान अनीश खान पुत्र जंगशेर अली निवासी भगवानपुर तहसील पांवटा साहिब के तौर पर हुई है जिसकी तलाशी लेनें पर, दवा के कुल 4 बॉक्स बरामद हुए, जिसमें ट्रामाडोल कैप्सूल के 3 बॉक्स / कुल 720 ट्रामाडोल कैप्सूल के 30 स्ट्रिप्स और कुल 450 टैबलेट में अल्प्राजोलम टैबलेट के 30 स्ट्रिप्स बरामद हुई हैं।

बता दें कि अनीश खान इसे ले जाने के लिए कोई कानूनी मेडिकल रिपोर्ट पेश नहीं कर सका और इतनी बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स (720 कैप्सूल + 450 टैबलेट) ले जाने के एवज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

माजरा पुलिस द्वारा एनडी एंड पीएस एक्ट, के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।दवाओं को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है

मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने करते हुए कहा है कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!