रोटरी क्लब ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्कूल में बेटियों को किया सम्मानित…
रोटरी क्लब ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्कूल में बेटियों को किया सम्मानित…
बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है, इस लिए बेटियां को अच्छी शिक्षा दे: कविता गर्ग
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
रोटरी क्लब पांवटा साहिब के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीपलीवाला में मनाया गया।
इस दौरान स्कूल के बच्चों ने स्लोगन राइटिंग , पेंटिंग कंपटीशन नृत्य , नाटिका व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। बल्कि इतना ही नहीं स्कूल के बच्चों के अंदर इन कार्यक्रम के दौरान उत्साह पाया गया।
रोटरी क्लब पांवटा साहिब की अध्यक्ष कविता गर्ग ने बच्चों को जीवन में मेहनत एवं लगन के बारे में जागरूक किया जो की एक ऊंचाई को जाने का रास्ता है। उन्होंने कहा कि आजकल हर क्षेत्र में लड़कियां अव्वल दर्जे पर हैं इसी प्रकार की जागरूकता स्कूल की बालिकाओं को दी गई। उन्होंने बच्चों से कहा कि आज के दौर में बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। अगर हमारे अंदर किसी भी काम करने का जज्बा हो तो हम जिंदगी में सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं।
रोटरी क्लब ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
