वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ कारवाई,4 ट्रैक्टरों के चालान कर 77 हजार जुर्माना वसूला…

वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ कारवाई,4 ट्रैक्टरों के चालान कर 77 हजार जुर्माना वसूला…

वन विभाग की कारवाई से खनन माफियाओं में मचा हडकंप..

खनन माफियाओं के खिलाफ जारी रहेगी कारवाई:डीएफओ

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुरघाट में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुए 4 ट्रैक्टरों के चालान कर 77 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है। विभाग की इस कारवाई से खनन माफियाओं में अफरातफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के रामपुरघाट में यमुना नदी में अवैध खनन का कार्य बड़े जोरों पर चला हुआ है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के वनरक्षक संदीप, अनिल, मुद्दसिर, दीपराम व वनकर्मी बहादुर, बलबीर ने यमुना नदी में छापेमारी की छापेमारी के दौरान नदी में कुछ ट्रैक्टर अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुए थे वन विभाग की टीम ने चार ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ा तथा कुछ ट्रैक्टर वन विभाग की टीम को देखकर मौके से भाग खड़े हुए। वन विभाग की टीम ने चारो ट्रैक्टरों को पकड़कर वन विभाग के कार्यालय लाया। जहां पर उनका 77 हजार रूपये का जुर्माना किया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुए 4 ट्रैक्टरों के चालान कर 77 हजार रूपये का जुर्माना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!