शिलाई अस्पताल में 5 ऑक्सीजन बेड व डिग्री कॉलेज में 10 बेड़ का कोविड आईसोलेशन सेंटर तैयार…
शिलाई अस्पताल में 5 ऑक्सीजन बेड व डिग्री कॉलेज में 10 बेड़ का कोविड आईसोलेशन सेंटर तैयार…
शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश..
स्वास्थ्य विभाग की टीम को 35 पल्स ऑक्सीमीटर, 200 बोतल सेनिटाइजर, 100 N95 मास्क वितरित किए…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
शिलाई क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिलाई के पूर्व विधायक एंव खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने एसडीम कार्यालय शिलाई में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया कि नियमित रूप से कोरोना वेक्सीन लगाई जाएगी । पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने बताया की शिलाई अस्पताल में प्रतिदिन कोरोना जांच की जा रही है। इसके साथ नैनीधार ,रोहनहाट, क्यारी गुंडाह व टिम्बी में भी कोरोना जांच की जाएगी अगर जरूरत पड़ी तो अन्य जगह पर भी कोरोना जांच की जाएगी । उन्होंने बताया की शिलाई सिविल अस्पताल में 5 ऑक्सीजन बेड और शिलाई कॉलेज में 10 बेड कोरोना मरीजो के लिए बन गए है ।
इस दौरान बलदेव तोमर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 35 पल्स ऑक्सीमीटर, 200 बोतल सेनिटाइजर, 100 N95 मास्क वितरित किए ताकी सभी पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर सके।
इस दौरान एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार, विकासखंड अधिकारी,बीएमओ, नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी आदि मौजूद थे।
