पांवटा साहिब में आग लगने से लाखों का नुकसान ,दमकल विभाग की टीम ने आग पर किया काबू…

पांवटा साहिब में आग लगने से लाखों का नुकसान ,दमकल विभाग की टीम ने आग पर किया काबू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के पीपलीवाला पंचायत मे आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां पर करीब 40 बीघा से अधिक दायरे मे आग फैल गई और लाखों का नुकसान कर गई। हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड के

वाहन पंहुचे लेकिन तब तक फसल स्वाहा हो चुकी थी।  फायर ब्रिगेड ने आग घरों तक पंहुचने से बचा ली।
पांवटा साहिब के बीडीसी अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अचानक ही आग गेंहू के खेत मे फैल गई। इसमे हालांकि कईं परिवारों को तूड़ी का नुकसान हुआ है लेकिन ज्यादा नुकसान उन दो परिवारों को हुआ है जिनकी खेतों मे कटी पड़ी गेंहू पूरी तरह से जल गई। ये गेंहू करीब 40 से 50 क्विंटल तक रही होगी। ये गेंहू श्याम चंद शर्मा और लेखराज की थी। आग लगने के बाद हालांकि स्थानीय लोगों ने भी बुझाने का प्रयास किया लेकिन यह बड़ी तेजी से फैली। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पंहुची और किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!