शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम पहुंची सिरमौरी ताल स्कूल, बच्चे जहां पर है वहीं की जायेगी शिक्षा प्रदान….
शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम पहुंची सिरमौरी ताल स्कूल, बच्चे जहां पर है वहीं की जायेगी शिक्षा प्रदान….
त्रासदी के बाद दहशत में है सिरमौरी ताल के स्कूली बच्चे, स्कूल में पसरा हुआ है सन्नाटा…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल में बादल फटने के बाद मची तबाही से दहशत में आये स्कूली बच्चों के मामले में शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्णय लिए है साथ ही रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजी जायेगी।
ज्ञात हो की 9 अगस्त को सिरमौरी ताल में बादल फटने से चारो तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला। इस त्रासदी में एक ही परिवार के पांच लोग ज़िंदा दफन हो गए जिसमें दो स्कूली बच्चे शामिल थे।
आपदा के बाद से स्कूली बच्चे दहशत में है तथा कई दिनों तक बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे अभी भी एक दर्जन के करीब बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे है।
वीरवार को शिक्षा विभाग नाहन के उपनिदेशक उच्च, कर्मचंद ,उपनिदेशक निरीक्षण गोरखनाथ व उपनिदेशक प्रारंभिक राजीव ठाकुर तथा खंड शिक्षा प्रारंभिक अधिकारी पांवटा साहिब अरूणा शर्मा आदि की संयुक्त टीम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूल स्टाफ व स्कूल प्रबंधन समिति के साथ बैठक की। बैठक में चर्चा की गई की बच्चों के मन में बैठा डर को कैसे दूर किया जाए तथा बच्चों को स्कूल लाने की लिए चर्चा की गई।
बच्चे जहां पर है वहीं शिक्षा प्रदान की जायेगी….
शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने सिरमौरी ताल स्कूल में पहुंचकर स्थिति का पूरा जायजा लिया गया साथ ही निर्णय लिया गया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक स्कूली बच्चे जहां पर रहे रहे है तब तक पास लगते स्कूल में ही शिक्षा ग्रहण कर सकते है। इसमें सामने आया ही की राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिरमौरी ताल के चार बच्चे राजबन राहत शिविर में रह रहे है तथा उनको पढ़ने के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजबन में ही भेजा जायेगा। इसके अलावा 7 बच्चे राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल के है जो स्कूल नहीं आ पा रहे है। इसके बारे में अभिवावकों के साथ 26 अगस्त को स्कूल में शिक्षा विभाग ने बैठक निर्धारित की है तथा बैठक के बाद आगामी निर्णय लिया जायेगा।
बच्चों के मन से भर को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग करेगा काम….
बादल फटने के बाद से सिरमौरी ताल में मची तबाही के मंजर से स्कूली बच्चे दहशत में है तथा कुछ बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते। त्रासदी के बाद से स्कूल में सन्नाटा है तथा जो बच्चे स्कूल आ रहे है वह भी चुपचाप कक्षा में मायूस होकर बैठ रहे है। शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों के मन से भय को दूर करने के लिए अध्यापक बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद के लिए प्रेरित कर रहे है ताकि बच्चों का ध्यान खेलकूद की तरफ जाएं और धीरे धीरे बच्चे सामान्य जीवन में पहुंच जाएं।
आपदा से स्कूल को जाने वाले रास्ते तबाह, स्कूल भवन को भी बना खतरा…
9 अगस्त को सिरमौरी ताल में मची तबाही से स्कूल को जाने वाले रास्ते तबाह हो गए है तथा भूस्खलन से राजकीय उच्च विद्यालय के खेल मैदान के साथ भूस्खलन हुआ है। जिस कारण स्कूल भवन को भी खतरा बन गया है। वीरवार को शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजेंगे।
इस मौके पर राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल के प्रभारी सुरेश भारद्वाज, प्राथमिक पाठशाला के प्रभारी प्रेम चंद, बीआरसी पूर्ण तोमर, सीमा ठाकुर, रामेश्वर, खुशीराम बंसल, नरेंद्र सिंह,पूजा चौहान, शालिनी, एसएमसी अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।
क्या कहते है उपनिदेशक उच्च – कर्म चंद
शिक्षा विभाग नाहन के उपनिदेशक उच्च कर्म चंद ने बताया कि वीरवार को शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने सिरमौरी ताल स्कूल का निरीक्षण किया गया तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर निर्णय लिए गए साथ ही बच्चों के मन से भय को कैसे दूर किया जाए उस पर भी काम किया जायेगा साथ ही रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजी जायेगी। उन्होंने कहा कि सिरमौरी ताल स्कूल के दो बच्चों का इस त्रासदी में निधन हुआ है जो कि बहुत दुखदाई है।
