पांवटा साहिब में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम : अरुण धूमल..

पांवटा साहिब में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम : अरुण धूमल..

हिमाचल की पहली महिला क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में एचपीसीए द्धारा बनाई गई प्रदेश की पहली महिला क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने किया है। इस क्रिकेट एकेडमी में लड़कियों को कोचिंग दी जायेगी।

पांवटा साहिब में एचपीसीए के सौजन्य से सिरमौर क्रिकेट संघ ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में प्रदेश की पहली महिला क्रिकेट सब एकेडमी तैयार की है। जिसका शुभारंभ बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने किया। सिरमौर क्रिकेट संघ के जिला अध्यक्ष अतर नेगी ने अरूण धूमल को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने अपने संबोधन में कहा की एक छोटे से राज्य में अगर क्रिकेट के खेल में अगर आगें बड़ा है तो वह श्रेय केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को जाता है। उन्होंने का कि विश्व में सबसे सुंदर क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में बनाया है। अरूण धूमल ने कहा की क्रिकेट के खेल में हिमाचल से अगर एक लड़का खेल रहा है तो क्रिकेट में ही प्रदेश की तीन बेटियां इंडिया टीम से खेल रही है। इस लिए एचपीसीए ने सिरमौर के पांवटा साहिब में प्रदेश की पहली सब एकेडमी खोली है। इसका उद्देश्य है की सिरमौर की बेटियां भी क्रिकेट के खेल में आगें आये। उन्होंने कहा की पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चे में देश भक्ति का जज्बा है तो भारत को विश्व गुरू बनाने से कोई नहीं रोक सकता है साथ ही कहा कि नीरज चोपड़ा ने अगर देश को गोल्ड मैडल दिया है तो उसके पीछे उनका संघर्ष है इस लिए जीवन में संघर्ष करना जरूरी है। बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने कहा कि पांवटा साहिब में अगर सरकार एचपीसीए को जमीन उपलब्ध करवाते है तो सिरमौर में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया जायेगा।
इस मौके पर एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा,एसडीएम विवेक महाजन, जिला सिरमौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अतर नेगी,एचपीसीए सदस्य तेजप्रकाश चोपड़ा, विजय भंडारी,मनुज शर्मा, राजेंद्र पाल बबी,सुभाष चौधरी, पंकज शर्मा,सुमित शर्मा, प्रदीप भारद्धाज, अश्वनी राय,गौपाल सिंघटा, मोहम्मद दानीष,आरपी तिवारी,कुलदीप राणा,जीवन जोशी, सतीश कपूर,जगदीप तोमर आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!