पांवटा साहिब में बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर चालक फरार, लेकिन दिव्यांग व्यक्ति बुजुर्ग की मदद को आया आगे….

पांवटा साहिब में बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर चालक फरार, लेकिन दिव्यांग व्यक्ति बुजुर्ग की मदद को आया आगे….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के बस स्टैंड के पास एक कार चालक सड़क पर पैदल चल रही आंखों से अंधी 67 साल की बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग को सड़क पर देख पैरों से दिव्यांग लाल चंद व समाजसेवी मधुकर डोगरी सहायता के लिए आगे आए तथा बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर महिला का उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 67 वर्षीय कांता देवी पिछले काफी समय से पांवटा साहिब में रहती है। महिला बेसहारा है तथा आंखों से भी नहीं दिखता तथा पांवटा साहिब गुरुद्वारा साहब के बाहर भीख मांगकर अपना गुजारा करती है। रोज़ की तरह महिला गुरूद्वारा साहब से पैदल देवीनगर की तरफ जा रही थी कि बस स्टैंड के नजदीक एक कार बड़ी तेजी से आई और महिला को टक्कर मारकर चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। सड़क पर घायल अवस्था पड़ी महिला पर पार्षद एवं समाजसेवी मधुकर डोगरी की पड़ी तथा वह तुरंत महिला को ई रिक्शा पर बिठाकर सिविल अस्पताल में लाया तथा अस्पताल के बाहर पैर से दिव्यांग लाल चंद खड़ा था और वह भी अस्पताल पहुंचकर मदद के लिए आगे आया। अस्पताल में दिव्यांग लाल चंद एक हाथ में लाठी पकड़कर घायल महिला को व्हीलचेयर पर बिठाकर एक्स-रे करवाने के लिए ले जाते हुए दिखे। बताया जा रहा है कि महिला के एक टांग पर गहरी चोट लगी है व सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां एक तरफ बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर मौके से भाग गया। वहीं दिव्यांग व्यक्ति बुजुर्ग महिला की मदद के लिए आगे आया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच करने में जुट गई है।

पांवटा साहिब के पार्षद मधुकर डोगरी ने बताया कि महिला घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी हुई थी तथा दर्द की पीड़ा से कहरा रही थी। तुंरत महिला को ई-रिक्शा में बिठाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में पेर से दिव्यांग व्यक्ति लाल सिंह भी मदद के लिए आगे आया।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि बुजुर्गों महिला को टक्कर मारने वाले कार का नंबर ट्रेस कर लिया है तथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!