कंपनी की लापरवाही, करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी….
कंपनी की लापरवाही, करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के गोंदपुर में लेबोरेट कंपनी में काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साजन (30) पुत्र इसम सिंह, निवासी कुरूक्षेत्र हरियाणा पांवटा साहिब के गोंदपुर में स्थित लेबोरेट कंपनी में काफी समय से काम करता था। सोमवार को वह कंपनी में काम करने गया हुआ था तथा शाम के समय अचानक मशीन से करंट लग गया तथा जोर से फर्श पर गिर गया। जिसके बाद कंपनी में काम कर रहे अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा युवक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाये जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से पांवटा साहिब में काम करता था और अपने परिवार के साथ किराए के कमरे में तारूवाला रह रहा था। युवक की एक दो साल की बेटी है। सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी नीरू सिविल अस्पताल पहुंची और मौत की खबर सुनकर बेसुध होकर अस्पताल में गिर गई। अस्पताल में भी माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
