प्रसिद्व ‘नाटी सिरमौरों वालिएÓ फेम लोक गायक अजय ठाकुर ने धार्मिक भजन किया रिलीज…

प्रसिद्व ‘नाटी सिरमौरों वालिएÓ फेम
लोक गायक अजय ठाकुर ने धार्मिक भजन किया रिलीज…

पत्रकारों के माध्यम से रिलीज करवाया धार्मिक भजन…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

प्रसिद्व ‘नाटी सिरमौरों वालिएÓ फेम
लोक गायक अजय ठाकुर का प्रथम धार्मिक भजन हुआ रिलीज।
सोमवार को पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान विधिवत विमोचन किया गया। इसके बाद नाटी स्टॉर यूट्यूब चैनल समेत अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।
हिमाचल के लोग गायक अजय ठाकुर ने कहा की दर्जनों पहाड़ी गीतों को श्रोताओं व दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। प्रथम बार भक्ति गीत भजन को लिखा व गाया है। संगीतकार परमजीत पम्मी ने संगीतबद्ध किया है। भजन की शूटिंग, हरिद्वार, पांवटा साहिब के प्राचीन पातालेश्वर मंदिर, बंडाराधार व नैजीनधार समेत धार्मिक स्थलों पर हुई है। लोक गायक ने कहा कि प्रथम भजन है जिसे सोलो गाया है। इससे पहले अजय ठाकुर ने कहा के लोकप्रिय पहाड़ी गीतों के बाद ये प्रथम भजन गाया है। उनका कहना है कि बॉलीवुड तक पहाड़ी गीतों की धमक व पहचान बनाने का प्रयास करेंगे। नाटी सिरमौर वालिए गीत को करोड़ों लोगों ने पसंद किया। इसके बाद नाटी शिमला व रोहड़ू वालिये, समेत कई गीत हिट हो चुके है। लोक गायक अजय ने कहा भोलेनाथ के भजन को वेलेंटाइन डे के दिन विमोचन किया गया। भोलेनाथ से
बढ़कर कोई हमें भरपूर स्नेह व प्यार नही कर सकता है।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश तोमर, सुखविंद्र सिंह,श्यामलाल पुण्डीर, दिनेश पुण्डीर, बलदेव कृष्ण, आदेश शर्मा, अशोक बहुता, प्रीति चौहान व रोविन शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!