विद्यार्थी परिषद कालेजों में लगाएगी मार्गदर्शन केंद्र:अभी ठाकुर
विद्यार्थी परिषद कालेजों में लगाएगी मार्गदर्शन केंद्र:अभी ठाकुर
न्यूज़ एप/नाहन
नए शैक्षणिक सत्र के लिए कालेजों में 30 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सिरमौर की ओर से कालेजों में प्रवेश लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। यह नंबर अलग-अलग महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की सहायता के लिए है। हेल्पलाइन नंबर अलग-अलग जारी किए गए हैं। सिरमौर जिला संयोजक अभी ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के हित में काम करने वाला छात्र संगठन है। कालेजों में प्रवेश ले रहे विद्यार्थी कभी भी संपर्क कर सकते हैं। एबीवीपी सिरमौर जिला की सभी इकाइयों के कार्यकर्ता विद्यार्थियों की सहायता करेंगे। महाविद्यालय में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों को कई समस्याएं झेलनी पड़ती हैं।विद्यार्थी परिषद का हर एक कार्यकर्ता छात्र हित के लिए हमेशा खड़ा है।
अभी ठाकुर ने बताया कि तरुणाई छात्र शक्ति के भीतर राष्ट्र सर्वप्रथम की भावना जागृत करने व राष्ट्रभक्ति का संचार करने का कार्य विद्यार्थी परिषद करती आ रही है। व साथ ही समाज के भीतर विद्यार्थी परिषद अपने अलग अलग आयामो के माध्यम से सेवा कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन के साथ साथ एक सामाजिक राष्ट्रवादी संगठन भी है।
