गिरिपार क्षेत्र में दर्दनाक हादसा,माइन पर काम करते समय गिरने से एक व्यक्ति की मौत….
गिरिपार क्षेत्र में दर्दनाक हादसा,माइन पर काम करते समय गिरने से एक व्यक्ति की मौत….
पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के चौकी मृग्वाल माईन पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। माईन पर काम करते समय गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़वास पंचायत के चौकी मृग्वाल लाईन स्टोन माईन पर रंगी लाल निवासी चौकी मृग्वाल खदान से पत्थर निकाल रहे थे की काम करते समय अचानक व्यक्ति का संतुलन खराब हो गया। जिस कारण माईन के बेंच से निचे गिर गया साथ ही उपर से एक बड़ा पत्थर गिर गया जिससे कारण व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद दुसरे लोग मौके पर इकट्ठा हो गय तथा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
