सिविल अस्पताल में करोड़ो रूपये की अल्ट्रासाउंड मशीन चार सालों से फांक रही है धूल, गर्भवती महिलाएं निजी अस्पतालों में लूटने को मजबूर….
सिविल अस्पताल में करोड़ो रूपये की अल्ट्रासाउंड मशीन चार सालों से फांक रही है धूल, गर्भवती महिलाएं निजी अस्पतालों में लूटने को मजबूर….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
एक ओर जहां प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में अव्वल होने का दावा कर रही है वही पांवटा साहिब के 150 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के आभाव में अल्ट्रासाऊंड मशीन पिछले चार वर्षों से धूल फांक रही है।
बता दे कि पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल पर न केवल आस पास के चार विधानसभा क्षेत्रों के लोग निर्भर करते है बल्कि साथ लगते पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व हरियाणा की कई बस्तियों के लोग इसी अस्पताल पर निर्भर है। अस्पताल में प्रतिदिन 600-700 ओपीडी है जिसमें बड़ी संख्या गर्भवती महिलाओं की है। जोकि रेडियोलॉजिस्ट के आभाव में निजी अस्पतालों में लूटने को मजबूर है।
गौर हो की पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में सिरमौर के चार विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब, शिलाई, नाहन व रेणुका जी के साथ साथ पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व हरियाणा के सैकड़ों लोग सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आते है जिसमें गर्भवती महिलाओं की अधिक संख्या होती है।
जिसको देखते हुये 7 वर्ष पहले प्रदेश सरकार ने गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिये अस्पताल में करोड़ो रूपये की लागत से अल्ट्रासाऊंड मशीन लगाई थी तथा महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाऊंड किये जा रहे थे। लेकिन चार साल पहले सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के रेडियोलॉजिस्ट का तबादला हो गया था। जिसके बाद से पांवटा साहिब अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने के कारण करोड़ों रूपये की लागत से लगी अल्ट्रासाऊंड मशीन धूल फांक रही है। जिस कारण क्षेत्र के गरीब लोगों को निजी अस्पतालों में 600 से 700 रूपये खर्च कर अल्ट्रासाऊंड करना पड़ रहा है।
क्या कहते है समाजिक संस्था।
सिरमौर नागरिक कल्याण सभा के अध्यक्ष आर एम रमौल ने बताया की पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के खाली पद के बारे में कई बार विभाग व सरकार को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिस कारण गरीब लोगों को निजी अस्पतालों में लूटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
क्या कहते ही जिला चिकित्सा अधिकारी।
जिला चिकित्सा अधिकारी केके पराशर ने बताया की पांवटा साहिब सिविल अस्पताल मे खाली पड़े रेडियोलॉजिस्ट के पद के बारे में कई बार आला अधिकारियों व सरकार को लिखित रूप से अवगत करवा चुके है।
