जयराम कैबिनेट : शिक्षण संस्थानों को लेकर सरकार ने लिया ये अहम फैसला….
जयराम कैबिनेट : शिक्षण संस्थानों को लेकर सरकार ने लिया ये अहम फैसला….
सीएम जयराम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक….
बैठक में दो मंत्री रहे गैरहाजिर, शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर लिया ये निर्णय, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…..
कोरोना के संकट को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को लेकर जयराम सरकार ने अहम फैसला लिया है।
प्सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई।
प्रदेश सचिवालय में आयोजित इस बैठक में दो वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री गैरमौजूद रहे। जिनमें
उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर व वन मंत्री राकेश पठानिया शामिल थे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सभी शिक्षण संस्थान 21 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।
अभी 15 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद है लेकिन आज सरकार ने इसे 21 तक बंद रखने का फैसला लिया।
शिक्षा विभाग ने सरकार को 30 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद रखने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन कैबिनेट ने फिलहाल 21 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है।
