पांवटा साहिब में 11वीं के छात्र ने परिक्षा परिणाम को लेकर तनाव में आकर खुद को चाकू से किया घायल….

पांवटा साहिब में 11वीं के छात्र ने परिक्षा परिणाम को लेकर तनाव में आकर खुद को चाकू से किया घायल….

गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में एक 16 वर्षीय छात्र परीक्षा परिणाम के तनाव में पाकर खुद को चाकू से घायल करने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोगिनंद निवासी 16 वर्षीय एक छात्र ने 11वीं कक्षा के परीक्षा दी हुई है। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र काफी समय से तनाव में था। शुक्रवार देर शाम को युवक ने छुरी लेकर अपने कमरे में जाकर बाजू में कई वार कर खुद को घायल कर दिया। जब युवक के बाजू से खून बहता देख परिजनों ने उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर छात्र का उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि छात्र ने अपने एक बाजू पर करीब 5 बार चाकू से वार कर खुद को घायल कर दिया था। छात्र को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!