राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर से मिले एनएचएम कर्मचारी, उठाई मांगें
राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर से मिले एनएचएम कर्मचारी, उठाई मांगें
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
एनएचएम खण्ड राजपुर व शिलाई का एक प्रतिनिधि मंडल एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर हिमांशु की अध्यक्षता में बलदेव तोमर उपाध्यक्ष राज्य खाद्य आपूर्ति निगम हिमाचल प्रदेश से अपनी ड्राफ्ट की फाइल को तथा नीति को लागू करवाने वालों के लिए उनके कार्यालय में मिला।
इस दौरान उन्हें एनएचएम में कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द लागू करवाने वाले एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द वे इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री से समय लेकर उनको अवगत करवाएंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री से समय लेकर एनएचएम के कर्मचारियों से मुख्यमंत्री को सम्मानित करवाने व चर्चा करने के लिए जल्द से जल्द समय लेंगे उन्होंने आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा कि आगामी 22 तारीख को स्वास्थ्य मंत्री के पांवटा साहिब प्रवास के दौरान उनसे एनएचएम कर्मचारियों की भेंट करवा कर कर्मचारियों की बात उनके सामने रखेंगे।
इस मौके पर एनएचएम के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर हिमांशु, डॉक्टर आशुतोष, डॉक्टर अंजु, डॉक्टर सुमित, डॉक्टर नर्मदा, डॉक्टर रमा, उर्मिला, रविन्द्र कुमार, मनोज तोमर, कौशल्या, रामदत्त, महेंद्र आदि मौजूद थे।
