पांवटा साहिब में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

पांवटा साहिब में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

रैली निकाल की नारेबाजी, रेडियोलॉजिस्ट के लिए धरना प्रदर्शन को दिया समर्थन…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में बिगड़ती व्यवस्था को लेकर पांवटा साहिब कांग्रेस ने रैली निकाल कर जोरदार नारेबाजी की।

इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह से अस्पताल तक रोष रैली निकाली। इस मौके पर उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट की मांग पर धरने बैठे व्यवस्था परिवर्तन मंच के सदस्यों का समर्थन किया व उनके साथ धरने पर बैठे।

रैली प्रदर्शन के मौके पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी ने कहा की जब तक पांवटा साहिब अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट व अन्य मूलभूत सुविधाओं को पूरा नहीं किया जाता वह अन्य कई डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की जाती है तब तक कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा साहिब बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!