जिंदे जी नहीं मिली जायदाद तो अंतिम संस्कार से पहले संपतियां लेने के लिए शव से लगवा लिया अंगूठा!

जिंदे जी नहीं मिली जायदाद तो अंतिम संस्कार से पहले संपतियां लेने के लिए शव से लगवा लिया अंगूठा!

न्यूज़ एप/नेशनल डेस्क

जिंदे जी अगर मां-बाप से कुछ नहीं मिला तो लोग मरने के बाद भी नहीं छोड़ते इसका एक ताजा मामला देखने को मिला है। दरअसल, ट्विटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें एक वकील कार में पड़े शव से कुछ कागजों पर अंगूठा लेते हुए देखा गया है जिसके बाद अब लोगों का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा है और तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे है।

दरअसल, वीडियो में एक कार के अंदर की पीछे वाली सीट पर एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ नजर आ रहा है जो कार के दरवाजे पर एक तथाकथित वकील खड़ा है और उसके साथ पीछे दो लोग भी खड़े है जो मृतक के घरवाले हो सकते है। इस दौरान ये वकील इस शव के अंगूठे से कुछ कागजों पर अंगूठा लगवाता है जिसकी पूरी घटना वहां मौजूद एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस शर्मनाक वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।

वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा का बताया जा रहा है। जिसमें एक वकील एक मृतक वृद्धा का अंतिम संस्कार करने से पहले उनकी जायदाद लेने के लिए शव से अंगूठा लगवा रहा है। वहीं अब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इन अमानवीय लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!