साहब! आपका कर्मचारी नहीं करता काम, बार बार लगवाता है चक्कर, एसडीएम को सौंपी शिकायत…

साहब! आपका कर्मचारी नहीं करता काम, बार बार लगवाता है चक्कर, एसडीएम को सौंपी शिकायत…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के एसडीएम कार्यालय में कर्मचारी द्वारा पेड़ की अनुमति की फाइल दबाने को लेकर एक व्यक्ति ने एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

खोदरी माजरी के निवासी जय सिंह ने बताया की गांव में एक व्यक्ति के मकान के पास बहुत बड़ा एक पेड़ गिरने के कगार पर है। जिसको काटने के लिए वन विभाग को लिखित में दिया था। वन विभाग ने सर्वे रिपोर्ट लगाकर डीएफओ कार्यालय से 6 महीने पहले एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब को भेजी है। शिकायतकर्ता जय सिंह ने बताया कि उसके बाद एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब में चक्कर काट रहा हूं। लेकिन कार्यालय में फाइल को डील कर रहे कर्मचारी बार बार चक्कर लगवा रहे है। लेकिन फाइल को एसडीएम के लिए नहीं भेज रहा है। जिसके बाद मंगलवार को कर्मचारी के खिलाफ फाइल को दबाएं रखने को लेकर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
उधर पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि शिकायत मिली है तथा इसकी जांच की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!