DGP के पांवटा साहिब पहुंचने पर DC,SDM ने किया स्वागत, कानून व्यवस्था पर विस्तार से की चर्चा…

DGP के पांवटा साहिब पहुंचने पर DC,SDM ने किया स्वागत, कानून व्यवस्था पर विस्तार से की चर्चा…

नशे के खिलाफ जारी रहेगी पुलिस की मुहिम:DGP

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू के पांवटा साहिब पहुंचने पर डीसी सिरमौर आरके परूथी व एसडीएम विवेक महाजन ने उनका स्वागत किया।
डीजीपी संजय कुंडू सिरमौर के दो दिवसीय दौरे पर है। शनिवार को डीसीपी पांवटा साहिब पहुंचे जहां पर डीसी सिरमौर आरके परूथी व पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने उनका स्वागत किया गया। इसके दौरान डीजीपी ने डीसी आरके परूथी,एसपी खुशहाल चंद शर्मा, एसडीएम विवेक महाजन व डीएसपी वीर बहादुर ने विस्तार रूप से कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा की पिछले एक साल पहलें पांवटा साहिब का दौरा किया था तथा इस दौरान पुलिस अधिकारियों को बड़े नशा माफियाओं को पकड़ने के निर्देश दिये थे। जिसके बाद एसपी सिरमौर खुशहाल शर्मा व पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर की टीम ने 6 महिनों में ही तीन बड़े मामलें नशे के पकड़े है जो की तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा की पुलिस नशे के खिलाफ इसतरह ही काम करती रहेंगी ताकी युवा पीढ़ी को नशे के चुंगुल से बचाया जा सके साथ ही कहा की कोविड के समय में सिरमौर प्रशासन ने भी अच्छी व्यस्था की हुई थी जिससे कार्य अच्छा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!