पांवटा साहिब में जी लेबोरेट्री कंपनी में इनकम टैक्स की छापामारी से मचा हड़कंप….
पांवटा साहिब में जी लेबोरेट्री कंपनी में इनकम टैक्स की छापामारी से मचा हड़कंप….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर की एक दवा कंपनी में इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी है जिससे उद्योगपतियों में हड़कंप मचा हुआ है। बड़ी बात यह है कि टीम द्वारा ना तो किसी को अंदर आने दिया जा रहा है और ना ही कंपनी के भीतर मौजूद कर्मचारियों को बाहर भेजा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह अचानक ही इनकम टैक्स की टीम ने गोंदपुर की एक दवा कंपनी में छापेमारी शुरू कर दी। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान नंबरों की 7 गाडियों में 15 से 20 लोग अचानक फैक्ट्री परिसर में पहुंचे। इस दौरान फैक्ट्री के भीतर रिकॉर्ड खंगाले गए।
समाचार लिखे जाने तक सभी गाडियां परिसर के भीतर है। किसी को भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। रात की शिफ्ट वाले कर्मचारी भी अंदर रुके हैं जबकि सुबह की शिफ्ट में अंदर जाने वाले को बाहर रोक दिया गया है। सभी कर्मचारियों के फ़ोन भी जब्त कर लिए गये है।
फिलहाल टीम की कार्यवाही लगातार जारी है तथा अभी तक अधिकारी किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दे रहे है। बरहाल, इनकम टैक्स की छापेमारी खत्म होने के बाद ही अब स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
