वनक्षेत्र के जल-स्त्रोतों के सरंक्षण हेतु पांवटा साहिब में कार्यशाला आयोजित

वनक्षेत्र के जल-स्त्रोतों के सरंक्षण हेतु पांवटा साहिब में कार्यशाला आयोजित

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

वन क्षेत्र मे पड़ने वाले चश्मे और बावड़ियों के सरंक्षण व रिचार्जिंग हेतु पांवटा साहिब व श्री रेणुका जी वनमंडल द्वारा संयुक्त रूप से वन विश्राम गृह माजरा मे स्प्रिंगशेड कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला मे दोनो वनमंडलों से लगभग 40 वन खंड अधिकारीयों व वनरक्षकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर वनमंडल अधिकारी पांवटा साहिब कुणाल अंग्रिश व हिम्मोथान परियोजना के विशेषज्ञ नितिन ने वन कर्मचारीयों को वनक्षेत्र मे मौजूद चश्मे और बावड़ियों की लोकेशन अनुसार सूची बनाने व उनसे निकलने वाले पानी का घनत्व नापने के बारे मे अवगत करवाया । साथ ही वनकर्मियों को जल-स्त्रोत को सूखने से बचाने व उसमे पानी का बहाव बनाए रखने हेतु की जाने वाली वानिकी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।इसके बाद सभी कर्मियों ने बहराल स्थित पानी के चश्मे पर जाकर प्रैक्टिकल जानकारी प्राप्त की।
कार्यशाला के माध्यम से प्रति वर्ष वन विभाग द्वारा किऐ जाने वाले मृदा व नमी सरंक्षण कार्यों को व्यवस्थित व वैज्ञानिक रूप से करने के लिए विभागीय कर्मचारीयों को प्रशिक्षित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!