नशा माफियाओं को अदालत ने भेजा चार दिन के पुलिस रिमांड पर…..
नशा माफियाओं को अदालत ने भेजा चार दिन के पुलिस रिमांड पर…..
पुलिस टीम ने 40 लाख रुपए की पकड़ी थी चूरापोस्त की खेप….
नहीं बख्शा जाएगा नशा माफियाओं को: वीर बहादुर..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के धौलाकुआं में पुलिस टीम ने ट्रक से बड़ी मात्रा में पकड़ी गई चूरापोस्त के खेप के मामलें में दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। चूरापोस्त की किमत 40 लाख रूपये आंकी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को नाके के दौरान धौलाकुआं में पुलिस टीम ने एक ट्रक से 844 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त की खेप बरामद की। जिसमें चालक रविंदर कुमार निवासी यमुनानगर हरियाणा व परिचालक रवि कुमार निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने दौनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस इस मामलें में गहनता से जांच कर रहा है और इसमें बड़ा गिरोह होने की संभावना जताई जा रही है। पकड़ी गई चूरापोस्त खेप की किमत 40 लाख रूपये आंकी गई है।
उधर पांवटा साहिब के डीएपी वीर बहादुर ने बताया की चूरापोस्त के मामलें में गिरफ्तार दौनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से दौनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
