सतौन-रेणुका जी सड़क की खस्ताहाल को लेकर ग्रामीणों ने दी घेराव की चेतावनी…

सतौन-रेणुका जी सड़क की खस्ताहाल को लेकर ग्रामीणों ने दी घेराव की चेतावनी…

सतौन-रेणुका जी सड़क की खस्ताहाल होने से लोगों को हो रही परेशानी….

न्यज़ एप/पांवटा साहिब

सतौन-श्री रेणुका जी सड़क की खस्ताहाल को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण उग्र हो गये है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। कि अगर विभाग ने जल्द सड़क ठीक नहीं की तो लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव किया जायेगा।
भजौन पंचायत के निवासी शशि कपूर, प्रदीप कुमार, सुनील शर्मा, विनोद कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया की सतौन से चांदनी तक सड़क में जगह जगह गड्ढे पड़े हुए है। जिससे सड़क की हालात बहुत खस्ता हो चुकी है तथा सड़क खराब होने से कई सड़क हादसे हो चुके है। जिसके बारें में ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर चुके है। लेकिन विभाग ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने बताया की सड़क की हालात इतनी खस्ता है की सड़क से उड़ने वाली धूल लोगों के घर में खपड़े सुखाने भी मुश्किल हो जाता है तथा पशुओं का चारा भी खराब हो जाता है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर विभाग ने जल्द सड़क ठीक नहीं की तो मजबूरन लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव करना पड़ेगा।
उधर लोक निर्माण विभाग शिलाई के अधिशासी अभियंता पीके उप्रेती ने बताया की सतौन-चांदनी सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी है तथा संबंधित ठेकेदार को पांच साल तक सड़क का रखरखाव करना पड़ता है। संबंधित ठेकेदार को सड़क को ठिक करने के आदेश दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!