सतौन से दो असहायों को, समाजसेवी पिंकू व तहसीलदार ऋषभ शर्मा के प्रयासों से पांवटा रैन बसेरा पहुंचाया
सतौन से दो असहायों को, समाजसेवी पिंकू व तहसीलदार ऋषभ शर्मा के प्रयासों से पांवटा रैन बसेरा पहुंचाया
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार के प्रवेश द्वार सतौन से दो असहाय व्यक्तियों को सुरक्षित पांवटा साहिब स्थित रेन बसेरा में पहुंचाया गया। ये दोनों असहाय व्यक्ति कुछ समय से सतौन क्षेत्र में घूम रहे थे, जो मांग कर खाना खाते और खुले में ही रातें भी गुजारते थे। स्थानीय समाजसेवियों ने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस व समाजसेवी पवन बोरा से संपर्क किया। इसके बाद दोनों को रैन बसेरा पांवटा साहिब में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।

ग्राम पंचायत सतौन के उपप्रधान गुलाब सिंह ठाकुर, समाजसेवी पिंकू सिंह तोमर और प्रवीण कुमार ने बताया कि दो असहाय व्यक्ति कुछ समय से क्षेत्र में घूम रहे थे। इनमें से एक व्यक्ति हरियाणा का मदन सिंह और दूसरा मोहित(45) उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मदन सतौन के आसपास के होटल ढाबों में पहले काम करता था। अब असहाय घूमता है। रात को गलियों या किसी शैड़ के नीचे सो जाता था, जबकि मोहित कुछ दिन पहले ही क्षेत्र में घूमता नजर आया। मोहित बोल नहीं सकता है। इसकी बाजू में ही नाम अंकित है। आजकल ठंड अधिक होने पर इन दोनों असहाय लोगों के मदन (58) और दूसरा व्यक्ति मोहित बाहर सोते देखने पर लोग पुराने पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन, पुलिस व संस्था के सहयोग की जाएगी।
कपड़े डाल देते थे। इसके बाद तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा, समाजसेवी पवन बोरा और पुलिस के संज्ञान में मामला लाया गया। आजकल ज्यादा ठंड होने पर बाहर पड़े रहने से बीमार होने व जान का खतरा बना रहता है। समाजसेवी पवन बोरा ने कहा कि सभी औपचारिकताओं को पूरा करने पर मदन सिंह को चौपाल आश्रम और मोहित को उनके घर यूपी भेजने का प्रयास किया जायेगा।
तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने पुष्टि की है। बताया कि सूचना मिलने पर सतौन के समाजसेवियों के माध्यम से दोनों असहाय व्यक्तियों को पांवटा साहिब रेन बसेरा में वाहन के माध्यम से पहुंचा दिया गया है। सरकार, प्रशासन व पांवटा साहिब नगर परिषद के सहयोग से ऐसे असहाय नागरिकों को रेन बसेरा में ठहराने की सुविधाएं दी जा रही है।
