पांवटा ठेकेदार एसोसिएशन ने अधिशासी अभियंता केएल चौधरी को किया सम्मानित,31 जनवरी को सेवानिवृत्त होंगे केएल चौधरी…..
पांवटा ठेकेदार एसोसिएशन ने अधिशासी अभियंता केएल चौधरी को किया सम्मानित,31 जनवरी को सेवानिवृत्त होंगे केएल चौधरी…..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब ठेकेदार एसोसिएशन ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केएल चौधरी को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता केएल चौधरी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने जा रहे है। इससे पहले पांवटा साहिब ठेकेदार एसोसिएशन ने अधिशासी अभियंता के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शांति फैक्ट्स एंड फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर डीएस ठाकुर, राजेश बंसल, ब्रिजेश गोयल, दयाल चौहान, आदि ने अधिशासी अभियंता केएल चौधरी को सम्मानित किया गया। डीएस ठाकुर ने बताया की अधिशासी अभियंता केएल चौधरी का कार्यकाल बहुत ही बेहतरीन रहा है।
