कलाथा-बढाणा के लोगों ने विकास के लिए जताया सुखराम चौधरी का आभार

कलाथा-बढाणा के लोगों ने विकास के लिए जताया सुखराम चौधरी का आभार

कुंजा मतरालियो पंचायत में 23 परिवारों ने कांग्रेस को कहा अलविदा, एक दिन में हो रही दर्जनों नुक्कड़ सभाएं…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पावंटा साहिब में भाजपा के प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में अपना प्रचार अभियान तेज़ कर दिया है। इस दौरान जहां वह भाजपा सरकार व पावंटा साहिब में करवाये गए विकास कार्य को जन जन तक पहुंचा रहे हैं और भाजपा के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। वहीं विकास के कारण सुविधाएं मिलने पर लोग उनका आभार प्रकट कर रहे हैं। शुक्रवार को सुखराम चौधरी गिरिपार क्षेत्र के गाँव कलाथा और गाँव भढ़ाना पंहुचे जहां ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान सुखराम चौधरी ने कलाथा-बढ़ाना पंचायत में तीन सभाओं को संबोधित किया। लोगों तक सरकार की सभी सुविधाएँ सही समय पर पहुँची है, और आगे भी हम लगातार यहाँ के लोगों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के जोश से निश्चित है कि आने वाले चुनाव में यहाँ से भाजपा को बड़ी बढ़त मिलेगी। इस अवसर पर प्रधान देवराज चौहान, कलम सिंह तोमर, देवराज नेगी, सुनील चौहान, नितिन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं, इससे पहले बीते दिवस सुखराम चौधरी ने कुंजा मंतरालियों, किशनकौट, अजौली में नुक्कड़ बैठक और डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन यहाँ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से वे फिर से भारी बहुमत से जीत दर्जकर भाजपा की झोली में डालने जा रहे है। इस अवसर पर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सचिव सुभाष चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, महामंत्री राकेश मेहरालू , प्रधान नरेंद्र कुमार, प्रधान शिक्षा देवी, भजन चौधरी, सोमनाथ, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
जनसंपर्क अभियान दौरान ग्राम पंचायत कुंजा मतरालियो में 23 परिवार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है। जिनका सुखराम चौधरी ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें आश्वस्त किया कि उनका भाजपा पार्टी में पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही इन लोगों के रुके-अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। गौरतलब हो कि सुखराम चौधरी भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं और 1 दिन में 1 दर्जन से अधिक बूथों पर जाकर नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। उन्होंने निहालगढ़, काशीपुर, गुरुवाला मे नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई है। यहाँ आधा दर्जन परिवार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!