तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने पांवटा साहिब में संभाला पदभार….
तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने पांवटा साहिब में संभाला पदभार….
गरीब लोगों को कार्य में दी जाएगी प्राथमिकता: ऋषभ शर्मा
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब तहसील कार्यालय में तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने अपना पदभार संभाल लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषभ शर्मा इससे पहले शिमला जिला के ठियोग में तहसीलदार के पद पर तैनात थे। वहां से ऋषभ शर्मा का तबादला पांवटा साहिब के लिए हुआ। इससे पहले ऋषभ शर्मा नेरवा व नालागढ़ में भी तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है। शुक्रवार को ऋषभ शर्मा ने पांवटा साहिब में तहसीलदार पद पर कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले इस पद पर वेदप्रकाश अग्निहोत्री तैनात थे।
जिनका तबादला मंडी जिला के सुंदरनगर के लिए हुआ है। पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि पांवटा साहिब में विकास कार्य को प्राथमिकता दी जायेगी साथ ही कहा कि सभी तरह के कार्य को समय पर निपटारा किया जायेगा और गरीब लोगों को काम में प्राथमिकता दी जायेगी। ऋषभ शर्मा के पिता सतौन पंचायत के पूर्व उपप्रधान व समाजसेवी है तथा माता सुमन शर्मा तहसील कल्याण अधिकारी के पद पर है इसके इलावा छोटी बहन वैशाली शर्मा सहकारी सभा में ऑडिट इंस्पेक्टर पद पर है। ऋषभ शर्मा की पत्नी शीतल शर्मा पंजाब यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में पीएचडी कर रहे हैं।
