वाइल्ड लाइफ के जंगल में दो हथियार बंद शिकारियों को दबोचा, जांच में जुटी वन्य जीव अभ्यारण की टीम…

वाइल्ड लाइफ के जंगल में दो हथियार बंद शिकारियों को दबोचा, जांच में जुटी वन्य जीव अभ्यारण की टीम…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल – हरियाणा के साथ लगते वाइल्ड लाइफ के जंगल में वन्य जीव अभ्यारण की टीम ने देर रात को दो लोगों को शिकार करते हुए बंदूक के साथ हिरासत में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के बहराल में वाइल्ड लाइफ के जंगल में वन्य जीव अभ्यारण की संबंधित बीट गार्ड शालू शर्मा अपने साथियों के साथ देर रात को जंगल में गश्त के लिए निकले थे। टीम को जंगल में अंधेरे में लाइट की रोशनी नजर आई। जिसके बाद वह नजदीक गये तो देखा की दो लोग बंदूक के साथ जंगली जानवर का शिकार करने बैठे हुए थे। वन्य जीव अभ्यारण की टीम को देखकर शिकारी भागने लग गये। जिसके बाद वन रक्षक वह अन्य कर्मचारियों ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों लोगों को पकड़ लिया गया। वन रक्षक शालू शर्मा ने इसकी सूचना रेंज अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा को दी। जिसके बाद देर रात को ही रेंज अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा व बीओ राकेश मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शिकार करने वाले बहराल के निवासी है जिनकी पहचान काकू राम व राजू के रूप में हुई है तथा दोनों लोग से एक बारूद से भरी बंदूक भी बरामद हुई है। वन्य जीव अभ्यारण ने इसकी शिकायत पांवटा साहिब पुलिस थाने में दर्ज की है।
उधर वन्य जीव अभ्यारण के रेंज अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया की दो लोगों को जंगल में शिकार करते हुए हिरासत में लिया गया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत देकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!