सामाजिक कार्यकर्ता योगिता गोयल को गणतंत्र दिवस पर प्रशासन ने किया सम्मानित, योगिता गोयल हमेशा जरूरतमंद लोगों के लिए आगे रहती है..
सामाजिक कार्यकर्ता योगिता गोयल को गणतंत्र दिवस पर प्रशासन ने किया सम्मानित, योगिता गोयल हमेशा जरूरतमंद लोगों के लिए आगे रहती है..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब की सामाजिक कार्यकर्ता योगिता गोयल को स्थानीय प्रशासन जरूरतमंद लोगों की सहायता कार्य करने पर गणतंत्र दिवस पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने सम्मानित किया। योगिता गोयल ने रोटरी क्लब के माध्यम से 8 साल के बच्चे का दिल का ऑपरेशन करवाकर उसे नया जीवन दिया है।
होटल व्यवसाय से जुड़ी योगिता गोयल हर समय जरूरतमंद लोगो की सहायता के लिए आगे रहती है। उन्होंने दिल्ली की एक महिला प्रीति ढिल्लो को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 15 दिन तक उपचार करवाया तथा प्रशासन के साथ मिलकर दिल्ली महिला आयोग से बात कर दिल्ली अस्पताल में भिजवाने का काम करवाया। इसके साथ साथ पांवटा साहिब के सैनवाला मुबारकपुर के 8 साल के बच्चे अशरफ अली जिसके बचपन से ही दिल में छेद था उसका रोटरी क्लब के माध्यम से मोहाली फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन करवाकर नया जीवन दिया है। जिसमें करीब 5 लाख रुपए का खर्चा आया। इसके इलावा पांवटा साहिब के सिरमौरीताल के समीप मंदिर में रह रे एक बाबा के गिरने से दोनों टांगों के कूल्हे टूटने से 6 महीने तक मंदिर में ही दर्द की पीड़ा से जूझ रहा था योगिता गोयल ने प्रशासन के साथ मिलकर सूरजपुर में स्थित जुनेजा अस्पताल में दोनों कूल्हे का ऑपरेशन करवाने में मदद करवाई। इसके साथ ही योगिता गोयल पशु प्रेमी मेनका गांधी के साथ भी काम किया है तथा बेसहारा पशुओं के मदद के लिए भी हमेशा आगे रहती है व सड़कों के किनारे बीमार कुत्तों का भी कई बार उपचार करवा चुकी है साथ ही पशुओं में फैली लम्पी वायरस के दौरान प्रशासन तक सूचना पहुंचा कर उनका उपचार करवाने में मदद की। गणतंत्र दिवस पर पांवटा साहिब प्रशासन ने एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा के हाथों योगिता गोयल को सम्मानित किया गया।
