पांवटा साहिब शहर में जलभराव की समस्या को देखते हुए SDM ने बुलाई बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश…

पांवटा साहिब शहर में जलभराव की समस्या को देखते हुए SDM ने बुलाई बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश….

हर हाल में किया जायेगा जलभराव की समस्या का सामाधान:एसडीएम

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने शहर में बरसात में होने वाली जलभराव की समस्या को देखते हुये नगर परिषद प्रतिनिधि व अधिकारियों की बैठक कर चर्चा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब शहर में कुछ क्षेत्रों में बरसात के समय जलभराव की समस्या होती है। जिससे लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए एसडीएम विवेक महाजन ने एसडीएम कार्यालय में नगर परिषद के पदाधिकारी व अधिकारियों की बैठक बुलाई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की नगर परिषद क्षेत्र में जलभराव की समस्या को देखते हुए बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा की नैशनल हाईवे पर बद्रीपुर चौक से लेकर बाता पुल तक सड़क के साथ लगती ड्रैनेज को खोलने के लिए नैशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिये गये है इसके साथ साथ बद्रीपर से जामनीवाला सड़क से होते हुए जम्मूखाला के बिच जितनी भी नालियां व पुलिया है उन्हें खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये है ताकी बरसात से पहलें ही सभी तैयारियां पुरी हो सके। एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की सबसे अधिक जलभराव की समस्या तारूवाला क्षेत्र में आती है जहां पर तारूवाला घाटी के जंगल और नैशनल हाईवे का पानी भारी मात्रा में रिहायशी क्षेत्र में घूस जाता है। इस पानी को तारूवाला स्कूल के साथ लगती जल शक्ति विभाग की सिंचाई नहर में डाईवर्ट किया जायेगा। जिसके लिए जल शक्ति विभाग को सिंचाई नहर से मलबा साफ करने के निर्देश दिये गये है। बैठक के दौरान दस सदस्य टीम का गठन किया गया है। जो की इस पर पूरी निगरानी रखेगा।
बैठक में नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया, ईओ एसएस नेगी, कनिष्ठ अभियंता ललित गोयल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा एंव पार्षद सीमा चौधरी, अधिक्षक जगदीश अत्री आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!