शिलाई स्कूल के 9वीं कक्षा के दो छात्र लापता, ढूंढने में करें मदद….
शिलाई स्कूल के 9वीं कक्षा के दो छात्र लापता, ढूंढने में करें मदद….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पावंटा साहिब – राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिलाई से नवी कक्षा के 2 छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है। जिसको लेकर छात्रों के परिजनों ने शिलाई पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है, साथ ही सोशल मीडिया व मीडिया से इन्हें ढूंढने की गुहार लगाई है।
जानकारी अनुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिलाई में पढ़ रहे गांव शिलाई निवासी नवी कक्षा के छात्र नीरज पुत्र जगदीश तोमर व कमलेश पुत्र प्रताप नेगी
बीते कल मंगलवार से एकाएक गायब है। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उक्त दोनों छात्र दोस्त हैं और मंगलवार को घर से स्कूल के लिए निकले थे, जहां से वापस घर लौट कर नहीं आए हैं।
हालांकि, बताया जा रहा है कि वह स्कूल जरूर पहुंचे थे, लेकिन छुट्टी के बाद से वह अचानक गायब हैं। देर शाम तक जब दोनों छात्र घर नहीं लौटे तो परिजनों ने इधर-उधर तलाशी शुरू कर दी। जिसके बाद उनके छात्र दोस्तों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उनका कहीं भी कोई पता ना चल सका। इसके बाद परिजनों ने बुधवार को इस बाबत शिलाई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस सहित स्थानीय लोग व उनके परिजन छात्रों को ढूंढने में लगे हुए हैं। जिनका अभी तक कोई सुराग पता नहीं चल सका है। परिजनों ने एक संपर्क नंबर 8219778462 भी जारी किया है, जिस नंबर पर इस बाबत सूचित किये जाने की अपील की है।
