पांवटा साहिब में नकाबपोश हमलावरों ने एक युवक पर चलाई गोली, मचा हड़कंप, पुलिस ने सीमाओं को किया सील….

पांवटा साहिब में नकाबपोश हमलावरों ने एक युवक पर चलाई गोली, मचा हड़कंप, पुलिस ने सीमाओं को किया सील….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के भूपपुर में चार नकाबपोश हमलावरों द्वारा एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। इस वारदात के बाद शहर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वारदात के बाद पुलिस ने लगती सीमाओं को सील कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र सोहन लाल सिंह निवासी बरोटीवाला ने बताया कि करीब 4:15 बजे के आस पास चार नकाबपोश मोटर साईकिलों में सोनू ईलैक्ट्रीशन भूपपुर के पहुंच गये तथा ये सभी दुकान के अन्दर आकर इसे राड व लोहे की पाईप से मारने लग गए। एक लड़के के पास धारदार गंड़ासी भी थी। इनकी मारपीट से इसे बांये बाजू व सीधे हाथ में चोट लगी है।जब युवक बाहर सड़क की तरफ भागने लगा तो उनमें से एक नकाबपोश ने कट्टे से सामने से फायर किया जो फायर इसके दाहिने काछ के नीचे से इसकी स्वाटर (हुड) व अन्दर पहनी बनियान से लगकर निकल गई। वारदात के बाद नकाबपोश मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया की पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा सभी सीमाओं को सील कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!