आचार संहिता लागू होते ही सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने विधायकों को भी नहीं संभाल सके वो प्रदेश को क्या संभालेंगे….

आचार संहिता लागू होते ही सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने विधायकों को भी नहीं संभाल सके वो प्रदेश को क्या संभालेंगे….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि इस बार एनडीए 400 पार कर एतिहासिक जीत दर्ज कर नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगवाई में देश आगे बढ़ा है तथा भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में चहुंमुखी विकास किया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय का 55 साल पुरानी मांग हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब को रेलवे लाइन से जोड़ने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने विधायकों को भी नहीं संभाल पाए तो वह प्रदेश को क्या संभालेंगे।साथ ही कहा है इस बार पांवटा साहिब विधायक क्षेत्र से 31 हजार से अधिक मतों की बढ़त मिलेगी और पिछला रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
इस मौके पर पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, सुभाष चौधरी, अरविंद गुप्ता, अजय मेहता, चरणजीत चौधरी, रोहित चौधरी, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!