विधायक हंसराज की सदस्यता तुरंत बर्खास्त की जाए: मनीष ठाकुर

विधायक हंसराज की सदस्यता तुरंत बर्खास्त की जाए: मनीष ठाकुर

छात्रों पर दादागिरी करने वाले विधानसभा उपाध्यक्ष को तुरंत हटा दिया जाए

छात्र को थपड़ मारने वाले हंसराज सार्वजनिक रूप से माफी मांगे

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

चुराह के विधायक का अपनी विधानसभा के स्कूल में जाकर स्थानीय छात्रों को अभद्र भाषा का प्रयोग करना और उसी स्कूल में जाकर छात्र को थपड़ मरना बिकुल गलत और निंदनीय है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने अपने प्रेस बयान में कहा की संवैधानिक पद पर आसीन ऐसे व्यक्ति का छात्रों के साथ इस तरह का आचरण बिल्कुल भी सही नहीं है।इससे पूर्व भी हंसराज ने कई बार विधानसभा का परिसर हो या अन्य कई जगहों पर अभद्रता की मिसाल कायम की है।हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में इस तरह गुंडे की तरह पेश आना हिमाचल प्रदेश की सभ्यता के खिलाफ है। मनीष ठाकुर ने कहा की विधायक हंसराज को तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।भारतीय जनता पार्टी के अंदर अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो हंसराज जैसे गुंडे विधायक को तुरंत हटा देना चाहिए।शिक्षा व्यवस्था का जयराम सरकार ने वैसे भी प्रदेश में बुरा हाल किया हुआ है और ऊपर से उनके विधायक स्कूल में जाकर छात्रों पर अपनी दादागिरी दिखा रहे है। उन्होंने कहा की हंसराज कई बार कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता कर चुके है ऐसे विधायक की सदस्यता को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए जो बार बार प्रदेश की जनता का अपमान करने में लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!