शादी और जन्मदिन पर लगाएं कम से कम एक एक पौधे…

शादी और जन्मदिन पर लगाएं कम से कम एक एक पौधे…

एसडीएम ने पौधा रोपकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ..

पांवटा साहिब में एक लाख पौधे लगाने के लक्ष्य:डीएफओ

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा में वन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वन विभाग के साथ विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया। पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने शीशम का पेड़ लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश स्तर वन विभाग ने पौधारोपण कार्यक्रम का अभियान शुरू किया गया है। जिसमें प्रदेश स्तर पर 11 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसी के तहत बुधवार को पांवटा साहिब वन मंडल ने मानपुर देवड़ा में वन महोत्सव मनाया गया। जिसमें पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एसडीएम विवेक महाजन ने शीशम का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एसडीएम विवेक महाजन ने कहा की हम विकास के नाम पर पेड़ों का कटान कर रहे है तथा नये पेड़ कम लगा रहे है। इस लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा की कोविड काल में ऑक्सीजन की कमी दिखी और पैसे से भी ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहे थे। इस लिए कुदरत के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिये। एसडीएम विवेक महाजन ने कहा कि अपने जन्मदिन व शादी पर एक पेड़ जरूर लगाए जिससे अधिक से अधिक पेड़ लगाये जाए।
पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया की उपमंडल में एक लाख के करीब पौधे रोपे जायेंगे। वन महोत्सव में मानपुर देवड़ा में 5000 से अधिक पौधों को रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके अंतर्गत 1000 से अधिक पौधे रोपित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस पौधारोपण कार्यक्रम में वन विभाग और प्रशासन की टीम के साथ रोटरी क्लब, महिला मंडल, निरंकारी सभा, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस मौके पर तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री, बीडीओ गौरव धीमान, पांवटा प्रेस क्लब अध्यक्ष आरपी तिवारी,बीएमाओ अजय देवोल,वेलफेयर अधिकारी नीलम, नायब तहसीलदार आर.एस.वेदी,अधीक्षक जगदीश अत्री,साहब सिंह,कानून-गो गीता राम,अनिल शर्मा, अनिल सैनी,धीरज कुमार, सैम चौधरी,रेंज अधिकारी बस्ती राम,वन खण्ड अधिकारी सुरेश कुमार, वन रक्षक प्रवीण कुमार, सुशीला, सुशील कुमार, कपिल, बलवीर, मदन,सुरत,तोता राम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!