पांवटा साहिब की समाजसेवी योगिता गोयल को स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन ने किया सम्मानित…

पांवटा साहिब की समाजसेवी योगिता गोयल को स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन ने किया सम्मानित…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में आयोजित उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी योगिता गोयल को समाज में बेहतर कार्य करने पर प्रशासन ने सम्मानित किया गया। योगिता गोयल ने कुछ समय पहले सिरमौरीताल मंदिर के पास दर्द की पीढ़ा से जुझ रहे एक संत (बाबा) को अस्पताल पहुंचाया था इसके साथ साथ योगिता लावारिस कुत्तों को भी अपने घर ले जाकर उनकी देखभाल करती है।
योगिता गोयल पेशे से एक होटल व्यवसाई भी हैं और “स्तोत्रक हॉस्पिटैलिटी” द्वारा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश व राजस्थान में कई होटलों का संचालन करती हैं।

इसके पूर्व योगिता गोयल “आईएचएम चंडीगढ़” से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करके ताज होटल के साथ लंबे समय तक काम करते हुए राजस्थान के ताज उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर, ताज रामबाग पैलेस जयपुर और फलकनुमा पैलेस हैदराबाद समेत दिल्ली में क्राउन प्लाजा और जेडब्ल्यू मैरियट जैसे बड़े होटलों का अनुभव होने की वजह से उन्होंने बहुत ही कम समय में “स्तोत्रक हॉस्पिटैलिटी” को काफी आगे पहुंचा दिया। योगिता गोयल को समाज में अच्छे कार्य करने पर एसडीएम विवेक महाजन ने स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!