हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर गोविंदघाट बेरियर पर पुलिस टीम ने एक गाड़ी से 8 लाख 52 हजार रूपए की नगदी की बरामद, पुलिस जांच में जुटी…
हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर गोविंदघाट बेरियर पर पुलिस टीम ने एक गाड़ी से 8 लाख 52 हजार रूपए की नगदी की बरामद, पुलिस जांच में जुटी…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल- उत्तराखंड सीमा पर पांवटा साहिब के गोविंदघाट बेरियर पर चैंकिंग के दौरान पुलिस व आईटीबीपी के जवानों ने एक गाड़ी से 8 लाख 52 हजार रूपए की राशि बरामद की है। पुलिस ने पैसों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर गोविंदघाट बेरियर पर पुलिस व आईटीबीपी जवानों को तैनात किए हुए है। नाके के दौरान उत्तराखंड की तरफ एचआर02एएफ-1200 गाड़ी पांवटा साहिब की तरफ आ रही थी तथा पुलिस व आईटीबीपी के जवानों ने गाड़ी रोककर तलाशी ली तो गाड़ी से 8 लाख 52 हजार रुपए बरामद किए। प्रशासन ने पैसों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हरियाणा का एक व्यक्ति 8 लाख 52 हजार रुपए की राशि उत्तराखंड के देहरादून से हरियाणा की तरफ जा रहा था। प्रशासन जांच कर रहे है की यह राशि कहा ले जा रही थी और किसकी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी रामाकांत ठाकुर ने बताया की पांवटा साहिब के गोविंदघाट बेरियर पर एक गाड़ी से 8 लाख 52 हजार रुपए की राशि बरामद की है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
