30 अक्तूबर को हमीरपुर आएंगे अमित शाह, नादौन में करेंगे जनसभा

30 अक्तूबर को हमीरपुर आएंगे अमित शाह, नादौन में करेंगे जनसभा

न्यूज़ एप/नादौन

30 अक्तूबर को गृह मंत्री अमित शाह हमीरपुर जिले में आ रहे हैं। इस दौरान वह नादौन विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी देते हुए चुनाव मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बारे बुधवार को हाईकमान से सूचना मिली है। शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही बड़ी चुनावी जनसभा की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में हाईकमान द्वारा यह बड़ी रैली तय की गई है, जिसके लिए स्थान का चयन कर इस बारे पार्टी नेतृत्व को सूचना भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में विधानसभा क्षेत्र में और भी बड़े नेताओं की रैलियों का आयोजन होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!