कांग्रेस ने रोक दी थी पांवटा साहिब के विकास की रफ्तार : सुखराम चौधरी

कांग्रेस ने रोक दी थी पांवटा साहिब के विकास की रफ्तार : सुखराम चौधरी

सिरमौरी ताल में गरजे सुखराम चौधरी, बोले इस बार बना विकास का रिकार्ड

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

बुधवार को सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के सिरमौरी ताल में कहा कि भाजपा सरकार ने बुजुर्गों का ध्यान रखते हुए बुढ़ापा पैंशन की आयु 80 वर्ष से 60 वर्ष की।

इससे पांवटा साहिब के हजारों बुजुर्गों को लाभ मिला। महिलाओं के लिए निगम की बसों में किराया आधा किया। वे यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

निवर्तमान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बिजली 125 यूनिट तक फ्री की। इससे पाँवटा साहिब के भी सैंकड़ों परिवारों के बिजली के बिल अब जीरो आ रहे हैं। कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व की सरकार में पाँवटा साहिब का विकास थम गया था, कोई नया काम नही हुआ।

जहॉं से उन्होंने छोड़ा था, इस कार्यकाल में वहीं से शुरू किया। चार-चार बिजली के सब स्टेशन खोले हैं। विद्युत के क्षेत्र में इतना काम किया है कि अब पाँवटा साहिब को अगले 25 वर्ष तक बिजली की समस्या ही नही रहेगी।

बता दें कि सरकार के निवर्तमान ऊर्जा मंत्री और पाँवटा साहिब विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार सुखराम चौधरी का प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है।

सुखराम चौधरी पांवटा साहिब में हुए विकास कार्य की बात लेकर जन जन तक पंहुच रहे हैं और भाजपा के समर्थन में वोट मांग रहे हैं।

इस बार पांवटा साहिब में विकास का रिकार्ड बना है। इस दौरान सुन्दर सिंह, जागीर राम, त्रिशला देवी आदि भी मौजूद रहे। इससे पहले बीती रात को ऊर्जा मंत्री ने भुंगरनी में भी एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि विकास के बूते समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः पांवटा साहिब में कमल खिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!