हिमाचल में घूसने के लिए चोर रास्तों को पुलिस ने जेसीबी मशीन से खोदकर किए बंद…

हिमाचल में घूसने के लिए चोर रास्तों को पुलिस ने जेसीबी मशीन से खोदकर किए बंद…

नशा तस्कर करते थे चोर रास्तों का इस्तेमाल…

अवैध घुसपैठ व नशा तस्करी को रोकने के लिए रास्ते किए बंद:डीएसपी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हरियाणा से हिमाचल सीमा में घुसने के लिए अवैध रास्तों को पुलिस ने जेसीबी मशीन से खोदकर बंद कर दिए हैं। अवैध रास्तों को नशा तस्कर इस्तेमाल कर हिमाचल में प्रवेश करते थे। जिसके बाद पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा- हिमाचल सीमा पर बहराल के जंगल में हिमाचल में घुसने के लिए अवैध रास्तें बने हुए थे। इन रास्तों का इस्तेमाल नशा तस्कर, वन माफिया करते थे। इस बारें में पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस टीम जेसीबी मशीन सहित बहराल के जंगल में पहुंची तथा अवैध रास्तों को जेसीबी मशीन से खोदकर बंद कर दिया है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की हिमाचल सीमा पर बहराल बैरियर के साथ जंगल में जिसमें अवैध रास्ते बनाये गये थे उनको पुलिस टीम ने जेसीबी मशीन से खोद कर बंद कर दिया है। ताकि हिमाचल में अवैध घुसपैठ अवैध तस्करी को रोका जा सके l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!