राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में पुलिस बैंड ने मचाया धमाल,दिलीप सिरमौरी ने नचाए दर्शक…

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में पुलिस बैंड ने मचाया धमाल,दिलीप सिरमौरी ने नचाए दर्शक…

डीसी आरके गौतम ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का शुभारंभ डीसी सिरमौर आरके गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सबसे पहले मुख्य अतिथि ने यमुना घाट पर मां यमुना की आरती की।

पांवटा साहिब में आयोजित राज्यस्तरीय
यमुना शरद महोत्सव का आगाज हो गया है। इस कार्यक्रम में डीसी सिरमौर आरके गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि डीसी सिरमौर आरके गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव में हिमाचल के मशहूर पुलिस बैंड की टीम ने
अपनी धुन से वंदेमातरम, संदेशे आते है, मेरा रंग दे बसंती चोला माईये रंग दे, जानेमन जानेमन तेरे दो नयन, आ चले देखे तुझे, बोल हमारा बोल हमारा, मेरा चेन बेन सब उजड़ा,रंग डालना चुना हो आदि गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया

 

इसके बाद हिमाचल के मशहूर लोक गायक दलीप सिरमौरी ने बुलो शुणिये, पाणी री टांकी, ताखी चियो री बणानी तख्ती, हरी काड़ी नीमा हरी काकड़ी प्यारों रा रूमालो उबा पाकड़े, जोबे भीना आया बोदो रा आदि गाने लगातार गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबुर किया।

सिरमौरी गायक अजय चौहान ने नाटी सिरमौरो वालिये, नवाचाला दौर चाला नवा नवा दौर जाणो शिवे पहुंचे रूदाणो आदि गाने गाकर पंडाल में दर्शकों ने खूब तालियां बजाई।
इसके बाद राज शर्मा ने तैरे हुस्नों रे चर्चे, कुल्लू मनाली आई दुनिया सारी गाने गाय।
सिरमौरी गायक दिनेश ने गुरू गोविन्द सिंह पांवटा साहिब वाले, चुड़िया देवा शिरगलो वाला सिरमौरो तेरे आसरो रा, ओता मेरा कोरीयो जाना, धारो पांदी लाना बोगंला, सोंगिया बेदणो ना जानी मेरी प्रस्तुति दी।

 

इस मौके पर एसडीएम विवेक महाजन, तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री, आरपी तिवारी, नायब तहसीलदार राभंज शर्मा, इंद्र कुमार,नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, ओपी कटारिया,ईओ अजमेर ठाकुर, थाना प्रभारी अशोक चौहान, अनिंदर सिंह नोटी, राजेंद्र शर्मा, प्रोफेसर जयचंद शर्मा, जोगेंद्र शर्मा, जीवन जोशी, जगदीश अत्री, दीपक चौधरी, मेहर सिंह, धीरज कुमार, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!