पांवटा साहिब : एनएच 707 कमरऊ के पास हुआ अवरुद्ध,गाड़ियों का लगा लम्बा जाम…
पांवटा साहिब : एनएच 707 कमरऊ के पास हुआ अवरुद्ध,गाड़ियों का लगा लम्बा जाम…
शिलाई-पांवटा साहिब की आवाजाही बंद, लगातार बारिश बनी मुसीबत…
एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने दिए तेजी से काम करने के निर्देश…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
नेशनल हाइवे 707 पांवटा साहिब-शिलाई- गुम्मा आज सुबह ही बंद हो गया हैं। कमरऊ के निकट भारी मात्रा में लैंड स्लाइडिंग हुई हैं। जिससे मलबा सड़क पर आ गिरा हैं।
आज सुबह से पांवटा साहिब की तरफ आने व शिलाई की तरफ जाने वाली सभी छोटी बड़ी गाड़ियों की कतारें सड़क किनारे लग गई हैं।
बता दें कि पिछले कल से गिरिपार में लगातार बारिश का दौर चला हुआ है। जिसके चलते जगह जगह भूस्खलन हो रहा हैं। प्रशासन ने पहले ही हिदायत दी हुई है कि भूस्खलन वाली जगह या नदी नालों से दूर रहे हैं।
वहीं, व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के लिए पांवटा साहिब प्रशासन ने पहले ही विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संभावित जगह पर जीसीवी लगा कर रखे। ताकि आवाजाही बाधित न हो।
इस बारे में एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने बताया कि संबंधित कंपनी के अधिकारियों को शीघ्र सड़क से मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
