कैबिनेट मीटिंग : कोरोना की स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू पर बड़ा निर्णय….

कैबिनेट मीटिंग : कोरोना की स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू पर बड़ा निर्णय….

सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में लिए गए ये अहम निर्णय…

जिलों की स्थिति अनुसार उपायुक्तों को अधिकार….

न्यूज़ एप/शिमला

प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर हिमाचल कैबिनेट की एक अहम बैठक सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक के दौरान कई अहम निर्णय लिए गए

कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 1 मई से कोरोना वैक्सीन 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को फ्री दी जाएगी यह टीका सभी सरकारी अस्पतालों में लगाया जाएगा

बैठक के दौरान प्रदेश में कर्फ्यू लगाने के बारे में भी विचार विमर्श किया गया तथा निर्णय लिया गया कि जिलों की स्थिति को देखते हुए जिला उपायुक्त कर्फ्यू लगाने अथवा ना लगाने के लिए अधिकृत होंगे।

लेकिन इस बारे में कोई भी अंतिम निर्णय लेने से पहले प्रदेश सरकार की अनुमति अनिवार्य होगी

प्रदेश कैबिनेट द्वारा लिए गए इस अहम निर्णय के पश्चात जिला उपायुक्तों को सरकार से अनुमति के पश्चात कर्फ्यू अथवा धारा 144 लगाने का अधिकार होगा।

बैठक के दौरान शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।

अभी हिमाचल में जो निजी क्षेत्र में प्लांट हैं, उन्हें भी हिमाचल में भी ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए कहा गया है। यह प्लांट हिमाचल के बाहर ऑक्सीजन नहीं बेच पाएंगे। अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के बारे में भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!