आजादी के 73 वर्ष बाद भी सड़क को तरसा गांव, बुजुर्ग महिला को कंधों पर उठाकर 3 KM पैदल चले लोग

आजादी के 73 वर्ष बाद भी सड़क को तरसा गांव, बुजुर्ग महिला को कंधों पर उठाकर 3 KM पैदल चले लोग

न्यूज़ एप/कुल्लू

जिला कुल्लू की लगघाटी के दुर्गम क्षेत्र फलाण पंचायत के जिंदी गांव में सड़क सुविधा के अभाव में हजारों लोगों को जीवन यापन करना पड़ रहा है। संगती देवी (85) की हार्ट की बीमारी के चलते अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसे उबड़-खाबड़ रास्तों में 3 किलोमीटर कंधों पर उठाकर शालंग गांव तक पहुंचाया, जहां से निजी वाहन में इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद वाहन से बुजुर्ग काे शालंग गांव पहुंचाया, जहां से 3 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर ग्रामीणों ने उसे गांव पहुंचाया। पूर्व पंचायत प्रधान नंद लाल ने बताया कि उनकी माता संगती देवी को हार्ट की बीमारी के चलते अस्पताल ले जाने के लिए कंधों पर उठाकर 3 किलोमीटर सड़क तक घंटों मशक्कत करनी पड़ी और वापसी में फिर उन्हीं परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सड़क निर्माण में तेजी लाए विभाग तभी मिलेगी सुविधा

ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लिए सड़क निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिस कारण ग्रामीण आजादी के 73 वर्षों के बाद भी मूलभूत सुविधा के अभाव में जिंदगी गुजार रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को करना पड़ रहा है। वहीं, स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई करने वाले बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासन को सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लानी चाहिए जिससे ग्रामीणों को सड़क परिवहन की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!