वन विभाग की खेल प्रतियोगिता में पांवटा साहिब की वनरक्षक मनीषा ठाकुर ने लहराया परचम,जीते 6 मेडल….
वन विभाग की खेल प्रतियोगिता में पांवटा साहिब की वनरक्षक मनीषा ठाकुर ने लहराया परचम,जीते 6 मेडल….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
मंडी में संपन्न हुई वन विभाग की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में वनमण्डल पांवटा साहिब की वनरक्षक मनीषा ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाकर 6 मेडल जीते ।
पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की वन रक्षक मनीषा ठाकुर ने महिलाओं की 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, वहीं चोटिल होने के बावजूद 100 मीटर व 200 मीटर फर्राटा दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा मनीषा स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी टीम की सदस्य भी रही।
मनीषा ठाकुर के अतिरिक्त वनमण्डल के कार्यालय अधीक्षक राजीव नागपाल ने भी खेल प्रतियोगिता के टेबल टेनिस वर्ग में 3 पदक जीते।
शिलाई के झकांडो निवासी मनीषा ठाकुर वर्तमान में वनमण्डल पांवटा साहिब की गोंदपुर बीट में वनरक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
